नागौर: नागौर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद हनुमान बेनीवाल ने ली शपथ, तेजाजी महाराज का लगाया जयकारा
Nagaur, Nagaur | Jun 25, 2024 नागौर के नवनिर्वाचित सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज 18 वी लोकसभा की शपथ ली। इस दौरान हनुमान बेनीवाल ने शपथ के बाद तेजाजी महाराज का जयकारा लगाया। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। वहीं हनुमान बेनीवाल ने नागौर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ ज्योति मिर्धा को हराकर जीत हासिल की थी ।