नागौर: शहर में नवीन सोनी हत्याकांड को लेकर सर्व समाज के लोगों ने SP को सौंपा ज्ञापन, एसपी कार्यालय के बाहर दिया धरना
Nagaur, Nagaur | Jun 24, 2024 नागौर शहर में कुछ दिन पहले नवीन सोनी की पीट-पीटकर कर हत्या करने के मामले में सर्व समाज के लोगों ने एसपी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान मृतक नवीन सोनी के परिजनों व सर्व समाज के लोगों ने नागौर एसपी नारायण टोगस को ज्ञापन सौंपा।