प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह
आरा
नवीन पुलिस केंद्र, आरा में पटना जिलाबल के प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह गरिमापूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप-महानिरीक्षक, शाहाबाद क्षेत्र, डेहरी ऑन सोन ने परेड की सलामी ग्रहण की तथा प्रशिक्षु सिपाहियों द्वारा प्रदर्शित आकर्षक एवं अनुशासित परेड का निरीक्षण किया।
अपने संबोधन में उन्होंने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी प्रशिक्षु सिपाहियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन सत्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ करें तथा अपने उत्कृष्ट आचरण एवं कार्यशैली से बिहार पुलिस की गौरवशाली परंपरा को और सशक्त बनाएं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, भोजपुर, उप विकास आयुक्त (DDC), अपर समाहर्ता (ADM), आरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पीरो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगदीशपुर, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह का समापन पूर्ण गरिमा, अनुशासन एवं उत्साह के साथ हुआ। प्रशिक्षण पूर्ण कर उत्तीर्ण हुए प्रशिक्षु सिपाही अब विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की सुरक्षा एवं सेवा के दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए पूर्णतः तैयार हैं।
Arrah, Bhojpur | Jul 9, 2026