विदिशा: विदिशा के पास कई गांवों में तेज बारिश और ओलावृष्टि, खड़ी फसलों को हुआ नुकसान
दोपहर से ही विदिशा नगर और उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम परिवर्तित हो गया था शाम 6 बजे अचानक तेज बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई विदिशा के नजदीक के ग्राम दीताखेड़ी, पारस परसोरा, आमऊखेड़ी और आसपास की अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर ओलावृष्टि हुई बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में खड़ी हुई फसल थी जो कटने के लिए तैयार थी।