भभुआ: महुआरी गांव से दहेज हत्या के एक अभियुक्त को सोनहन थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Apr 25, 2026 महुआरी गांव से दहेज हत्या के एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को 3 बजे सोनहन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी स्वर्गीय गौरी नोनिया के पुत्र रमाशंकर नोनिया बताया जाता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में थाना पर दहेज हत्या के मामले में आवेदन दिया गया था जिसपर प्राथमिक के दर्ज की गई थी।