विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ प्रखंड में नवरात्र की धूम, सजे भव्य पूजा पंडाल; रावण दहन को लेकर युवाओं में दिखा उत्साह
विष्णुगढ़ प्रखंड में नवरात्र की धूम, सजे भव्य पूजा पंडाल, रावण दहन को लेकर युवाओं में हाई-लेवल क्रेज।.नवरात्र की पंचमी तिथि पर विष्णुगढ़ प्रखंड का कोना-कोना पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग गया है। मां दुर्गा के जयकारों, वैदिक मंत्रोच्चार और गूंजते पारंपरिक देवी गीतों से पूरा इलाका आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर है। प्रखंड के कुल नौ प्रमुख स्थानों पर पूजा हो रहा है।