वनभूमि पर कब्जे की कोशिश नाकाम! शाहनगर वन विभाग ने हटाई अवैध बाड़बंदी
दक्षिण पन्ना वनमंडल की शाहनगर रेंज में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहरिया बीट में करीब एक एकड़ वनभूमि पर अतिक्रमण के प्रयास को विफल कर दिया।
21 नवंबर को वनभूमि पर बागड़ और पत्थरों की दीवार बनाकर कब्जे की तैयारी की जा रही थी। वन अमले ने मौके पर पहुंचकर अवैध बाड़बंदी और पत्थर की दीवार हटाकर वनभूमि को सुरक्षित किया।
वन सुरक्षा पखवाड़े के तहत वन विभाग की विशेष गश्त और निगरानी जारी है। वनभूमि की सुरक्षा के लिए विभाग की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
वन है तो जीवन है, वन संपदा की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है।
📍 शाहनगर, जिला पन्ना
#Shahnagar #PannaNews #ForestDepartment #वनसुरक्षा #दक्षिणपन्ना #अतिक्रमण #BreakingNews
Shahnagar, Panna | Nov 21, 2026