पंचकूला: ककराली गांव में स्थित मैरिज पैलेस में रिसेप्शन पार्टी से शगुन व कैश का बैग चोरी करने वाले किशोर का सीसीटीवी आया सामने
पंचकूला जिला के ककराली गांव में स्थित मैरिज पैलेस से शगुन व कैश से भरा बैग चोरी करने का सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है। रायपुर रानी पुलिस थाना में दी गई शिकायत में मेजर सिंह पुत्र गुरनाम सिंह गांव पटवी ने बताया था कि मेरे बेटी की शादी की रिसेप्शन पार्टी ककराली में स्थित ग्रैंड मिराज पैलेस में रखी गई थी। जहा से पैसे से भरा बैग चोरी हो गया था।