घोड़ाडोंगरी: किसान के खेत में भूसे के ढेर में लगी आग, ऊंची लपटें उठीं; फायर ब्रिगेड ने की कड़ी मशक्कत
सारणी क्षेत्र के चोर पांढरा गांव में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब किसान विनोद सलाम के खेत में रखे भूसे के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया और भूसे के ढेर से आग की ऊंची लपटें एवं धुएं का गुबार उठने लगा। खेत में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।