बिलग्राम: पुसेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बिलग्राम-थाना क्षेत्र के बिलग्राम हरदोई मार्ग पर पुसेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, सुनील पिछले कई वर्षों से हरपालपुर कस्बे में अपनी मौसी के घर रहकर भाइयों के साथ मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम वह बाइक से बिलग्राम से सेमरा जा रहा था।