खगड़िया: अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
सदर अनुमंडलाधिकारी अमित अनुराग के आदेश से प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी सह चौथम सीओ रविराज के नेतृत्व में बुधवार को अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। इस दौरान पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार, चौथम थाना अध्यक्ष राजीव कुमार मंडल सहित सैकड़ों महिला व पुरुष बल के सहयोग से चौथम अंचल क्षेत्र के पश्चिमी बौरणय मौजा अन्तर्गत करूआ मोड़ से दक्षिण स्थित गैरमजरूआ आम लिंक