घोड़ाडोंगरी: सारणी के बगडोना में खाली जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद, रिवाल्वर जैसी वस्तु दिखने से बढ़ा तनाव
नगर के बगडोना क्षेत्र में रेस्क्यू गेट के सामने बंजारा होटल के पास स्थित खाली जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद बलराम भारती और घोड़ाडोंगरी निवासी अमित सपरा के बीच हुआ। इस दौरान रिवाल्वर जैसी वस्तु दिखाई देने के बाद मामला और गरमा गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने सारणी थाने पहुंचकर अपनी-अपनी शिकायत एवं बयान दर्ज कराए हैं।