चक्रधरपुर: एसडीओ ने दुर्गा पूजा के मद्देनज़र शहर के पूजा पंडालों का निरीक्षण किया
दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैंl इसी कडी में अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट श्रुति राजलक्ष्मी ने चक्रधरपुर शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लियाl इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों से पंडालों के सामने पूजा के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं की जानकारी लीl