फुलवारी: फुलवारीशरीफ अंचल कार्यालय में पूर्व मंत्री श्याम रजक ने दाखिल-खारिज समेत कई कार्यों की जानकारी ली
Phulwari, Patna | Jan 16, 2025 बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक गुरुवार को फुलवारी शरीफ अंचल कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने बैठक कर दाखिल खारिज, परिमार्जन, पेंडिंग केस, नोटिस, जमाबंदी, जमाबंदी आधार से लिंक और मापी समेत अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। बैठक को लेकर श्याम रजक ने गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे जानकारी दी है।