चकिया: पचवनिया पुल के पास सिंचाई संकट को लेकर किसानों ने किया धरना, ऊंचा करने की मांग की
आज रविवार दोपहर 01 बजे को पचवनिया पुल के पास किसानों ने सिंचाई संकट को लेकर धरना दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि पुल के पास बना छलका मानक से नीचे है, जिससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा।जिससे धान की नरसरी सूखने के कगार पर है।किसानों ने जिलाधिकारी व सिंचाई विभाग से तत्काल सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।