कोरबा: रामपुर शराब भट्ठी में बवाल, लाइन के विवाद में बोतल से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात
Korba, Korba | Jul 31, 2026 कोरबा के रामपुर स्थित देसी शराब भट्ठी में शराब लेने की लाइन को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी मारपीट में बदल गया। पूरी घटना शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।पुलिस के मुताबिक, पुराना काशी नगर निवासी 23 वर्षीय प्रमोद कुमार यादव लाइन में खड़े थे। इसी दौरान एक युवक ने उनका पैर दबा दिया।