पन्ना: जिले में 48.59 किलो गांजे की तस्करी मामले में कोर्ट ने दोषियों को सुनाई 12-12 साल की सजा, लगाया ₹1.25 लाख का जुर्माना
Panna, Panna | Nov 14, 2024 पन्ना जिले में अवैध गांजा तस्करी के मामले में न्यायालय ने सख्त सजा सुनाई है। जिला लोक अभियोजन कार्यालय के मीडिया प्रभारी ऋषिकांत द्विवेदी ने बताया कि मामला 6 अगस्त 2021 का है, जब निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने थाना पवई में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की थी। सूचना के मुताबिक, सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से गांजा की तस्करी की जा रही थी।