पन्ना: लक्ष्मीपुर रोड पर संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, पुरानी रंजिश में जताई जा रही हत्या की आशंका
Panna, Panna | Nov 14, 2024 पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्यालय से लगभग 5 किमी दूर लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सुरेंद्र वाजपेयी उर्फ सोनू के रूप में हुई है। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, एडिशनल एसपी आरती सिंह, एसडीओपी, थाना प्रभारी, डॉग स्क्वायड की टीम समेत एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।