अकोढ़ी गोला: सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, सड़कों पर बहने लगा चार फीट पानी
सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, सड़कों पर बहने लगा चार फीट पानी । रोहतास जिले में सोन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बन गई है। अकोडीगोला, आयरकोठा, दरिहट तिउरा खुर्द के समीप भीखारी नदी के छलका पर करीब चार फीट पानी बहने लगा, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। वहीं यदुनाथपुर में चमराहा नदी के छलका पर पानी चढ़ने से थाना भी बाढ़ के पानी से घिर गया।