ज्ञानपुर: भदोही के नवागत जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने ग्रहण किया पदभार, विकास को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
जिले के नवागत डीएम शैलेश कुमार ने बृहस्पतिवार को दोपहर ढाई बजे कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। पत्रकारों से बातचीत में डीएम ने स्पष्ट किया कि जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण, राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों का शीघ्र समाधान प्राथमिकता है।