ज्ञानपुर: ज्ञानपुर सहित सभी थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, बढ़ाई सतर्कता
जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में थाना ज्ञानपुर सहित सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, बाजारों में फ्लैग मार्च किया।