ज्ञानपुर: सिंहपुर से हरदेवपुर तक ग्रामीण सड़क बदहाल, राहगीरों को हो रही भारी परेशानी #jansamasya
ज्ञानपुर से सटे सिंहपुर नहर पुलिया से होकर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क बनाई गई है, जो कई महीनो से क्षतिग्रस्त पड़ा है, ऐसे में आने जाने वाले राहगीर कभी बाइक से गिर जाते हैं, तो कहीं चोटिल हो जाते हैं, ग्रामीणों ने मांग किया कि इसे जल्द से जल्द बनाया जाए, ताकि हम लोगों को राहत मिल सके, वही मामले में भदोही की एक्सीयन ने कहा कि शीघ्र ही सड़क दुरुस्त कराया जाएगा।