जांजगीर: हिरासत में युवक की मौत पर विधायक ने की मांग, मेडिकल बोर्ड से हो पोस्टमार्टम और CCTV फुटेज की जांच की जाए
चांपा थाने की हिरासत में 35 वर्षीय शिव सहिस की मौत के मामले में अब निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है। मामले को लेकर एक जनप्रतिनिधि ने कहा कि हिरासत में युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पूरी पड़ताल होनी चाहिए। उन्होंने अकेले डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराने के बजाय डॉक्टरों की टीम गठित कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।