भादरा: बैंक पर गिरवी रखे सोने की बिना कानूनी सूचना नीलामी करने का आरोप, मामला दर्ज
भादरा के चिड़िया गांधी निवासी सुभाषचंद्र मेघवाल ने आईसीआईसीआई बैंक की स्थानीय शाखा के तत्कालीन प्रबंधक व कर्मचारियों पर बिना कानूनी सूचना दिए गिरवी रखा 32.83 ग्राम सोना नीलाम करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के इस्तगासे पर भादरा पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर एएसआई जगदीश सिंह को जांच सौंपी है।