गंगापुर: मच्छीपुरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर
गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर मेगा हाईवे पर मच्छीपुरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस घायल को राजकीय अस्पताल लेकर आई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने घायल को जयपुर रैफर कर दिया।