गंगापुर: जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने उपकारागृह गंगापुर सिटी का किया औचक निरीक्षण
राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत उपकारागृह गंगापुर सिटी का जिला कलेक्टर डॉ गौरव सैनी व पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने निरीक्षण किया। तथा बंदियो की तलाशी ली। जिसके अंतर्गत प्रत्येक बंदी के वस्त्र, बिस्तर एवं बंदी लंगर, राशन स्टोर बंदी शौचालय तथा संपूर्ण जेल परिसर की तलाशी कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अवैध वस्तु बरामद नहीं हुई।