गंगापुर: कर्मचारी कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी सहित लाखों को जेवर किए पार
गंगापुर सिटी की कर्मचारी कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर घुषे चोर एक लाख रुपए की नगदी सहित लाखों रुपए के जेवर चुरा ले गए। घटना का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस को रिपोर्ट दी। इसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित रामकेश मीणा ने बताया कि वह निजी काम से जयपुर गया था। इसी बीच चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए की नगदी सहित जेवर भी चुरा ले गए।