गंगापुर: लोकसभा चुनावको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट,SP के नेतृत्व निकाला फ्लैग मार्च, निर्भय होकर मतदान करने का दिया संदेश
लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लगने के साथ ही गंगापुर सिटी में जिला पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी कड़ी में मंगलवार दोपहर गंगापुर सिटी जिला मुख्यालय के प्रमुख सड़कों और वार्डो में फ्लैग मार्च निकाला गया। वहीं फ्लैग मार्च निकालकर निर्भय और निष्पक्ष होकर मतदान करने का मतदाताओं को संदेश दिया।