गंगापुर: जिला पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, कुल 166 अपराधियों को किया गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देश अनुसार जिला पुलिस ने एक दिवसीय विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए जिले में 45 पुलिस टीमों द्वारा 184 पुलिसकर्मियों द्वारा 164 स्थानों पर दबिश देकर कुल 166 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्यवाही की लोगों ने सराहना की है।