दिनारा: दिनारा में शारीरिक शिक्षक पर निलंबन की अनुशंसा, ई-शिक्षाकोष की जांच में मिली अनियमितताएँ
Dinara, Rohtas | Oct 13, 2026 दिनारा प्रखंड के बिसीकला स्थित रामलखन उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के शारीरिक शिक्षक राम राज सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। ई-शिक्षाकोष पर दर्ज उपस्थिति की जांच में कई तिथियों पर अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने और बिना मार्क आउट किए विद्यालय से चले जाने का मामला सामने आया है। इसी मामले में करवाई किया गया है। एचएम को पद से हटाया गया।