मोहनलालगंज: निगोहां में पुलिस ने की पैदल गश्त, संदिग्धों पर रखी नजर
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पैदल गश्त की। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में थाना निगोहां पुलिस टीम ने भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की।