बिंदकी: बिंदकी कस्बे में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शस्त्र पूजन कर देश की रक्षा और सुरक्षा का लिया संकल्प
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली रोड स्थित श्री राम जानकी मंदिर में शनिवार की देर शाम करीब 5:30 बजे नवरात्र के मौके पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद सभी लोगों ने शस्त्र पूजन कर देश और समाज की रक्षा और सुरक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।