Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

डेहरी नगर परिषद के ईओ विमल कुमार की हत्या के बाद राज्यभर के ईओ में आक्रोश है और उन्होंने कामकाज बंद कर दिया है। दानापुर में जुटे राज्यभर से करीब 60 ईओ ने मृतक ईओ के शव को एंबुलेंस से लेकर मुख्यमंत्री आवास की ओर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक दिया। अधिकारियों को समझाने नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव अनिमेष कुमार पराशर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे, लेकिन मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने पर सभी ईओ अड़े रहे। इस बीच बारिश शुरू हो गई, लेकिन बारिश में भी सभी डटे रहे और रोड पर ही धरना पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक शव की अंत्येष्टि नहीं की जाएगी।

Kargahar, Rohtas | Aug 2, 2026

MORE NEWS

बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट: मतगणना के बीच जनसुराज की लगातार बढ़त से कार्यालय में जश्न का माहौल, खूब डांस कर रहे जनसुराज के कार्यकर्ता

बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट: मतगणना के बीच जनसुराज की लगातार बढ़त से कार्यालय में जश्न का माहौल, खूब डांस कर रहे जनसुराज के कार्यकर्ता

Kargahar, Rohtas | Aug 3, 2026

डेहरी EO विमल कुमार के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार के आवास पहुंचकर उनकी पत्नी और परिजनों से मुलाकात की तथा घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उनके साथ सासाराम के पूर्व विधायक राजेश गुप्ता भी मौजूद रहे। तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। पूर्व विधायक राजेश गुप्ता ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह बेहद दुखद और गंभीर मामला है। उन्होंने सरकार से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

डेहरी EO विमल कुमार के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार के आवास पहुंचकर उनकी पत्नी और परिजनों से मुलाकात की तथा घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उनके साथ सासाराम के पूर्व विधायक राजेश गुप्ता भी मौजूद रहे। तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। पूर्व विधायक राजेश गुप्ता ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह बेहद दुखद और गंभीर मामला है। उन्होंने सरकार से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

Kargahar, Rohtas | Aug 3, 2026

सूर्यपुरा के शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
सावन की पहली सोमवारी पर किया भगवान शिव का जलाभिषेक

रोहतास जिले के सूर्यपुरा में सावन माह की पहली सोमवारी पर विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार सुबह से ही भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते दिखे। प्रखंड का प्रसिद्ध बाबा बांग्लनाथ शिव मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। पहली सोमवारी के अवसर पर यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। भक्तों ने गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।

सोमवार सुबह करीब 5 बजे से पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का सिलसिला जारी है। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और कांवरियों ने बाबा बांग्लनाथ के दर्शन कर सुख, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की। सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है और क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहा है।

सूर्यपुरा के शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़ सावन की पहली सोमवारी पर किया भगवान शिव का जलाभिषेक रोहतास जिले के सूर्यपुरा में सावन माह की पहली सोमवारी पर विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार सुबह से ही भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते दिखे। प्रखंड का प्रसिद्ध बाबा बांग्लनाथ शिव मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। पहली सोमवारी के अवसर पर यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। भक्तों ने गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। सोमवार सुबह करीब 5 बजे से पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का सिलसिला जारी है। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और कांवरियों ने बाबा बांग्लनाथ के दर्शन कर सुख, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की। सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है और क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहा है।

Kargahar, Rohtas | Aug 3, 2026