#Breaking #newsबैरागढ़-चंबा सड़क पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, चालुज मोड़ के पास हुआ हादसा
चंबा। बैरागढ़-चंबा सड़क मार्ग पर देवीकोठी के पास चालुज मोड़ में शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
दुर्घटना किस कारण हुई और बस में सवार यात्रियों को कितना नुकसान हुआ है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए।
Chamba, Chamba | Aug 8, 2026