🍎🍌 पी.बी.आर.पी. एकेडमी में सजा फलों का रंगीन संसार, नन्हे बच्चों ने फ्रूट डे पर मोहा मन! 🍇🍊
📍 दिबियापुर। पी.बी.आर.पी. एकेडमी में नर्सरी एवं प्री-प्राइमरी विंग (PG, LKG और UKG) के नन्हे विद्यार्थियों के लिए रंगारंग 'फ्रूट डे' का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बच्चे आम, सेब, केला, संतरा, अनार और अंगूर सहित विभिन्न फलों की आकर्षक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। रंग-बिरंगे फलों के रूप में सजे बच्चों ने अपनी मासूमियत और शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
🎯 आयोजन का उद्देश्य बच्चों को फलों के नाम, रंग, आकार और उनके पौष्टिक गुणों से परिचित कराना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा स्वस्थ खानपान की आदतें विकसित करना रहा। साथ ही बच्चों को जंक फूड के स्थान पर ताजे फल खाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संयोजन प्री-प्राइमरी विंग की कोऑर्डिनेटर श्रीमती अनीता दीक्षित के मार्गदर्शन में हुआ। आयोजन में शिक्षिकाओं निकिता मैम, रिचा पोरवाल मैम, सोनाक्षी मैम, निशा मैम और अनामिका सविता सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।
🍎 कार्यक्रम ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश – प्रतिदिन ताजे फल खाएं, स्वस्थ रहें और खुशहाल जीवन अपनाएं।
📸 दिबियापुर द लीजेंड परिवार | जानकारी भरोसे की ❤️
#PBRPAcademy #FruitDay #Dibiyapur #SchoolActivities #HealthyEating