#मैनपुरी के #किशनी मतदान #केंद्र पर बवाल! #पुलिस के #टोकने पर #भड़के भाजपा #कार्यकर्ता, जमकर हुई #नोकझोंक
एंकर-मैनपुरी के किशनी मतदान केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच कहासुनी का मामला सामने आया। बताया गया कि भाजपा एजेंट विक्रांत चौहान जब मतदान केंद्र से बाहर जा रहे थे, तभी ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर श्रीकृष्ण सिंह ने उन्हें टोका। इसी बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राहुल राठौर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। वहीं, थाना प्रभारी गगन गौड़ ने भी मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। पुलिस की ओर से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया गया।