विद्यालय में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, 3 साल से छात्रवृत्ति से वंचित छात्र-छात्राएं!
उमरिया। उमरिया जिले के ग्राम सुंदर दादर में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राम बिहारी पांडे पर ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों ने प्रभारी प्राचार्य को हटाने, निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।