सादाबाद: पलहावत के ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद विद्युत विभाग ने गांव के फुके ट्रांसफार्मर को बदला
पलहावत में दोनों ट्रांसफार्मर फूंक गए थे जिससे पूरे गांव में विद्युत संकट पैदा हो गया और ग्रामीण पीने के पानी के लिए भी तरस गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद विद्युत अधिकारियों के द्वारा दो नए ट्रांसफार्मर गांव में भेज कर फुंके हुए ट्रांसफार्मर की जगह लगवाए हैं।