करपी: कुर्था विधायक बागी कुमार वर्मा ने उच्च विद्यालय झुनाठी के मुख्य द्वार का किया उद्घाटन
Karpi, Arwal | Feb 17, 2024 झुनाठी उच्च विद्यालय के मुख्य द्वार के साथ शौचालय, नलकूप का कुर्था विधायक बागी कुमार वर्मा ने विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डा धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि, विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से लगभग दस लाख रुपए की लागत से मुख्य द्वार शौचालय, एवं नलकूप का निर्माण किया गया है।