करपी: किंजर थाना अध्यक्ष ने मां सरस्वती के प्रतिमा विसर्जन के लिए पण्डालों का किया भ्रमण
Karpi, Arwal | Feb 16, 2024 मां सरस्वती के प्रतिमा विसर्जन के लिए, थाना अध्यक्ष विकास कुमार को थाना क्षेत्र के पूजा पण्डालों में भ्रमण करते देखा गया। वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि कुछ मनचले राहगीरों पर रंग गुलाल फेक देते हैं। जिससे शान्ति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होती है। जिसके लिए जगह जगह पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। थाना क्षेत्र में सादगी तरीके से प्रतिमा विसर्जन होगी ।