करपी: किंजर पंचायत भवन में किसानों को सिंचाई के लिए बिजली विभाग ने मुफ्त बिजली कनेक्शन शिविर का किया आयोजन
Karpi, Arwal | Feb 15, 2024 किसानों को खेत के सिंचाई के लिए बिजली विभाग ने, किंजर पंचायत भवन में मुफ्त बिजली कनेक्शन शिविर का आयोजन किया। जिसमें किसानों से जमीन के कागजात, आधार कार्ड, पहचान पत्र, मोवाइल नम्बर के साथ आवेदन प्राप्त किया गया।कनिय अभियंता संजय कुमार ने बताया कि किसानों को खेतों के पटवन में मात्र 70 पैसा यूनिट बिजली बिल देना होगा।