उरई: कोटरा थाना पुलिस ने 48 घंटे के भीतर मंदिर से चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया, चोरी का सामान बरामद
Orai, Jalaun | May 10, 2026 रविवार की शाम 6:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोटर थाना पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, 48 घंटे के भीतर पुलिस ने क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर से चांदी के आभूषण व अन्य सामान को चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से चोरी किए गए सभी सामान बरामद किए हैं और आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई।