पटना ग्रामीण: बिहार यूथ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'पलायन का राजा' लिखा मुकुट पहनाया, लोगों की आ रही हैं प्रतिक्रियाएं
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब सभी पार्टियां एक दूसरे पर डिजिटल वार कर रही है। रविवार दोपहर 12:25 बजे बिहार यूथ कांग्रेस के द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुकुट पहनाया गया है और लिखा है पलायन का राजा नीतीश चाचा।