पटना ग्रामीण: जेपी गंगा पथ से पर्यटकों के लिए जल्द शुरू होगी ओपन डबल डेकर बस, लोग ले सकेंगे मरीन ड्राइव का आनंद
बिहार सरकार ने राज्य में पर्यटन को नई दिशा देने के लिए पटना में मुंबई की तरह ही ओपन डबल डेकर बस चलाने की योजना बनाई है। रविवार शाम करीब 4:00 बजे टूरिज्म कार्यालय में यह ओपन डबल डेकर बस देखने को मिली। यह बस जेपी गंगा पथ से कंगन घाट तक चलेगी। बस के खुले छत से लोग मरीन ड्राइव का भी आनंद उठा सकेंगे।