कासगंज: वित्तीय अभिलेखों के अवलोकन की मांग को लेकर सोरों में सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सोरों नगर पालिका परिषद सोरों के कई सभासदों ने शनिवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी एवं एसडीएम हर्षिता देवड़ा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मार्च 2025 से जून 2026 तक के आय-व्यय एवं अन्य वित्तीय अभिलेखों के अवलोकन की मांग की गई। सभासदों का कहना है कि उन्हें विगत बोर्ड बैठक के एजेंडे से संबंधित वित्तीय अभिलेखों का अध्ययन करना है।