मिर्ज़ापुर: सीपीआई एम के कार्यकर्ताओं ने एसपी को पत्र सौंपकर हत्यारे भूमाफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की
चुनार थाना क्षेत्र के दौहा गांव में जमीनी विवाद में भूमाफियाओं ने सीपीआइ एम के पुराने कार्यकर्ता के घर पर हमला बोल दिया। जिसमें राम अचल की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी मंडलीय अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। इसी मामले को लेकर सीपीआई एम के कार्यकर्ता मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे एसपी को पत्र सौंपकर भूमाफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।