शिकोहाबाद: रेलवे को क्षति पहुंचाना महंगा पड़ा, RPF ने DFCCIL लाइन के पास सिग्नल तार चोरी करते रंगे हाथ एक को दबोचा, 2 फरार
शिकोहाबाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, सिग्नल के महत्वपूर्ण तार चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी फरार हैं।बताया गया घटना शिकोहाबाद-कौरारा के मध्य गढुमा गांव के पास हुई, जहाँ 10 जम्फर वायर काटे जाने के कारण रेलवे की सिग्नल प्रणाली ठप्प हो गई थी।