मुरैना नगर: मुरैना: सिंघल बस्ती में नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग, चंबल में दिनदहाड़े फैली दहशत, वीडियो वायरल
मुरैनाशहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की सिंगल बस्ती में 8–10 नकाबपोश बदमाशों ने रविवार क़ो दिनदहाड़े हथियार लहराते हुए फायरिंग कर दहशत फैला दी।बदमाश अंबेडकर पार्क से रेलवे पटरी तक घूमते रहे और गालियां देते हुए उत्पात मचाया। एक युवक ने कट्टे से फायर किया। घटना का वीडियो आज सोमवार शाम वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है, जबकि सभी आरोपी फरार हैं।