40 दिव्यंजनो को रेड क्रोस सोसायटी ने किये कृत्रिम अंग वितरित
जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र में किया गया कार्यक्रम
प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र सुंदरनगर के सौजन्य से हुआ आयोजित
Kullu Times
जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र में कृत्रिम अंगों के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री दिव्याशा थेरेपी केंद्र सुंदरनगर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 40 दिव्यांग जनों को विभिन्न सहायता उपकरण जिसमें व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन, छड़ी, कमर की बेल्ट घुटनों की बेल्ट, बच्चों के लिए टीएलएम किट प्रदान की गई। यह सभी चीज निशुल्क दी गई। इस दौरान सीआरसी सुंदर नगर से आई शिवानी शर्मा, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव विनोद मोदगिल, कोऑर्डिनेटर चंद्रकेश शर्मा उपस्थित रहे। सचिव विनोद मोदगिल ने जानकारी देते हुए कहा कि उपयुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा के दिशा निर्देश के अनुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Kullu, Kullu | Jun 5, 2026