फिरोज़ाबाद: थाना नारखी पुलिस ने होली अड्डा चौराहा से दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत थाना नारखी पुलिस टीम ने दहेज हत्या मामले में वांछित अभियुक्त सोनू कुमार उर्फ भूरा पुत्र तुलाराम निवासी ग्राम कोटला थाना नारखी को होली अड्डा चौराहा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने उसका मेडिकल कराते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।